Blogger Template by Blogcrowds

एक नज़र इधर भी

आइए बिना किसी पूर्वाग्रह के कुछ उन दृश्यों, चित्रों और रंगों पर गौर करें....इनके अस्तित्व को अपने ज़ेहन में स्थान दें और सबसे ज़रुरी यह है कि इसकी रफ़्तार में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महाविभूतियाँ जिनका राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, संक्षेप में उनका उल्लेख इसप्रकार है जिस पर विशद् जानकारी ज़मानियाँ से प्रकाशित होने वाली अनियतकालीन पत्रिका जमदग्नि वीथिका (संपादक-संजय कृष्ण) में उपलब्ध है-

महत्वपूर्ण स्थल:

  • भगवान परशुराम मंदिर (हरपुर)
  • माँ कामाख्या मंदिर (गहमर)
  • माँ रेणुका मंदिर (गोहदाँ)
  • माँ भगवती मंदिर (रेवतीपुर)
  • जमदग्नि आश्रम (ज़मानियाँ)
  • चण्डीमाई मंदिर (ढ़ढ़नी)
  • सम्राट अशोक स्तंभ (लटिया)
  • कीनाराम मठ (देवल)
  • नल-दमयन्ती सरोवर (दिलदारनगर)
  • बौद्ध प्रतिमा (अरंगी)
  • मानवधर्म आश्रम (वयेपुर देवकली)
  • बक्कस बाबा (गहमर)
  • सिद्धिबाबा (सोनहरिया)
  • नेवाजू बाबा (जीवपुर)

महत्वपूर्ण पुस्तकें और पत्रिकाएं:

· गाज़ीपुर संवाद- डॉ विवेकी राय
· गाज़ीपुर का इतिहास- कृष्णानन्द राय
· गाज़ीपुर की ऐतिहासिक धरा- डॉ सरजू तिवारी
· जमदग्नि पंचतीर्थ महात्म्य- पं. रामनारायण मिश्र
· जमदग्नि की धरती- मार्कण्डेय राय
· सीकरवार राजपूत- नन्दा जी
· जमदग्नि वीथिका- सं. संजय कृष्ण
· जयन्तिका- सं. डॉ सरजू तिवारी
· प्रवर्तक भारत- सं. आनन्द सिंह मौर्य
· कमसार टाइम्स- सं. राजकुमार
महत्वपूर्ण लेख:
· कर्मनाशा की हार- डॉ शिवप्रसाद सिंह
· चंडीथान- कुबेरनाथ राय
· मदनकाशी- डॉ शिवप्रसाद सिंह
· भगवान परशुराम और उनकी जमदग्निपुरी- कुमार शैलेन्द्र

महाविभूतियाँ:
· क्रांतिवीर बाबू मेघर सिंह (गहमर)
· सांसद विश्वनाथ सिंह (गहमर)
· साहित्यकार गोपालराम (गहमर)
· साहित्यकार डॉ. कपिलदेव द्विवेदी (गहमर)
· स्वतंत्रता सेनानी उमाशंकर उपाध्याय (गदाईपुर)
· प्रख्यात सितारवादक पं. रविशंकर (ढ़ढ़नी)
· ब्लिट्ज़ के संपादक हारुन रशीद खाँ (उसियाँ)
· फिल्म अभिनेता नज़ीर हुसैन (उसियाँ)
· विद्वान डॉ किशोरीलाल गुप्त (ज़मानियाँ)
· ध्रुपद गायक शिवप्रसाद तिवारी (दाउदपुर)
· पत्रकार रामचरित्र राय ( बेटाबर)
· अस्थि विशेषज्ञ पोतन साह (बेटाबर)
· प्रिंसिपल हरिद्वार उपाध्याय (गहमर)
· न्यायाधीश जे एन राय (सोहवल)
· बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन सिराजुल हक खाँ (देवैथां)
· पेंटर रामदुलार (सैदाबाद)
· वॉयस ऑफ अमेरिका में पत्रकार हुमा खान (उसियाँ)
· अधिवक्ता-साहित्यकार भागवत मिश्र (नवली)
· पहलवान रामजनम राय (रेवतीपुर)
· समाजसेवी-साहित्यकार लौटू सिंह गौतम (मेदिनीपुर)
· फिल्म अभिनेता अंजन श्रीवास्तव (गहमर)
· ललित निबंधकार कुबेरनाथ राय (मतसा)
· कबीर साहित्य के पुरोधा डॉ शुकदेव सिंह (जीवपुर)
· संस्कृतज्ञ पं. रामगोविन्द त्रिवेदी (कूसीं)
· पार्श्व गायक सोनू निगम (ज़मानियाँ)

(ढेर सारे नाम अभी छूट गए हैं जिनका उल्लेख फिर कभी.....)

0 comments:

Newer Post Older Post Home